logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जिले में भारी बारिश, उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने की समीक्षा बैठक


नागपुर: जिले में बुधवार और गुरुवार को जोरदार बारिश हुई। जिसके कारण बाढ़ जैसे हालत बन गए। नागपुर शहर के कई हिस्सों में जल भराव की स्थिति भी दिखाई दी। इसी दौरान दो लोगों के नाले में बह जाने के कारण मौत भी हो गई। जिले में हुई भारी बारिश को देखते हुए उपमुख्यमंत्री और जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मनपा आयुक्त और जिलाधिकारी भी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारीयों को जल्द से जल्द पंचनामा कर पीड़ितों को मदद करने का आदेश दिया है। 

नागपुर शहर में 149.3 मिमी, नागपुर ग्रामीण में 139.4 मिमी, कामठी में 103.8 मिमी, हिंगाने में 192.9 मिमी, उमरेड में 115 मिमी, कुही में 94.7 मिमी बारिश हुई है। इस कारण इन क्षेत्रों में बाढ़ के हालत बन गए। इस दौरान जिले में 200 घरो को नुकसान हुआ, वहीं 25 लोगों को बचाया गया। 

जिले में हुई बारिश को देखते हुए उपमुख्यमंत्री ने आज मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी और जिलाधिकारी डॉ. बिपिन इतनकार के साथ बैठक की और जिले में स्तिथि का जायजा लिया। इसी के साथ उन्होंने बारिश के कारण हु नुकसान की जल्द से जल्द पंचनामा कर उन्हें मदद देने का आदेश भी दिया।