logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: किसान पर गिरा हाईटेंशन बिजली लाइन का तार, बाल-बाल बचे


नागपुर: जिले की सावनेर तहसील के इसापुर गांव के एक खेत हाईटेंशन बिजली लाइन की तार गिर गयी। इस घटना में खेत में काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बच गए। गौरतलब हो की जो तार खेत में गिरी वह काफी समय में झूल रही थी जिसे लेकर महावितरण कंपनी को ग्रामपंचायत द्वारा शिकायत भी की गयी थी लेकिन इसे लेकर किसी तरह का संज्ञान नहीं लिया गया।

गांव के अपने खेत में किसान कैलाश गोडबोले कपास के बीज बोने का काम कर रहे थे।उनके साथ बैलों की जोड़ी और मजदुर भी थी।बुधवार दोपहर हवा के साथ बारिश हो रही थी। इसी दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की तार जो पहले से ही ढीली होकर झूल रही थी अचानक खेत में गिर गई।गनीमत रही की तब तार गिरी तो किसान और मजदुर इससे थोड़ी दूर थे।

किसान कैलाश गोडबोले ने बताया की बीते कई महीने से उनके और अन्य ग्रामीणों के खेत के ऊपर से गुजर रही तार जो खम्भों से ढीली हो चुकी थी उसके गिरने का भय था।जिसकी शिकायत उन्होंने ग्राम पंचायत में भी की थी।उनकी शिकायत के बाद ग्राम पंचायत से तार को सुधारने के लिए महावितरण के अभियंता को पत्र भी लिखा था लेकिन समय रहते इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई और उन्हें जो आशंका थी बुधवार को वैसा ही कुछ हो गया।