logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: बाप्पा के आते ही स्मार्ट ट्रैफिक बूथों का विघ्न हटा, गणेशोत्सव में स्मार्ट बूथों पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती


नागपुर: नागपुर में गणेशोत्सव के दौरान लंबे समय से बंद पड़े करोड़ों रुपये की लागत वाले स्मार्ट ट्रैफिक बूथ अब फिर से उपयोग में आने की तैयारी में हैं। बाप्पा के आगमन के साथ शहर के 78 हाइटेक बूथों में ट्रैफिक पुलिस की तैनाती होगी, वहीं इन बूथों में 24 घंटे जवानों की मौजूदगी सुनिश्चित करने की तैयारी है।

नागपुर शहर में गणेशोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बंद पड़े 78 स्मार्ट ट्रैफिक बूथों को दोबारा सक्रिय किया जा रहा है। करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इन हाइटेक बूथों का लंबे समय से उपयोग नहीं हो पा रहा था। अब गणेशोत्सव के मद्देनजर यातायात पुलिस ने इन्हें फिर से इस्तेमाल करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

इन स्मार्ट बूथों में 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। यातायात पुलिस के साथ संबंधित पुलिस थानों के जवान भी दिन-रात ड्यूटी पर रहेंगे। इसका उद्देश्य प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात नियंत्रण के साथ कानून-व्यवस्था पर भी नजर रखना है। स्मार्ट बूथों को वायरलेस संदेश प्रणाली और सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। इससे चौराहों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ किसी भी आपात स्थिति में पुलिस के बीच तत्काल संपर्क स्थापित किया जा सकेगा।

डीसीपी ट्रैफिक आदित्य मिरजेलकर के अनुसार, लंबे समय से बंद पड़े स्मार्ट ट्रैफिक बूथों को शुरू करने का फैसला लिया गया है। जिन बूथों में बिजली की व्यवस्था उपलब्ध है, वहां 24 घंटे बिजली सुनिश्चित करने का काम जारी है। वहीं क्षतिग्रस्त बूथों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा उपयोग के योग्य बनाया जा रहा है। गणेशोत्सव के दौरान इन बूथों के सक्रिय होने से यातायात नियमों का पालन कराने, भीड़ नियंत्रण और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।