logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पति ने पत्नी सर पर वॉर कर की हत्या, फिर पंखे से लगाई फांसी


नागपुर: उपराजधानी में हत्याओं का दौर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में शहर के अंदर दो हत्या की वारदात हो गई है। रविवार को एक पति ने हथौड़ा से वार कर पत्नी की हत्या कर दी, इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब बच्ची उठी तब वारदात सामने आई। मृतकों की पहचान राजेश मांडले (45) और पत्नी सोनिया मांडले (40) मॉयल सोसाइटी, छावनी दुर्गा माता  मंदिर, सदर निवासी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया मांडले मॉयल कंपनी में काम करती है। राजेश भी निजी कंपनी में काम करता था, लेकिन कैंसर होने के कारण उनका इलाज शुरू था। पति-पत्नी अपनी बच्ची के साथ सदर स्थित मॉयल सोसाइटी में रहते थे। रविवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, राजेश ने सोनिया के सर पर वार कर दिया। इस हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

इसके बाद राजेश ने सीलिंग फैंस से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जब बच्ची जागी तो माता-पिता के कमरे से खून बाहर निकलते हुए देखा। जैसे ही वह कमरे में गई तो निचे पड़ी माँ और फंदे पर लटकते पिता दिखाई दिए। इसके बाद घटना की जानकारी तुरंत सदर पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। 

इस घटना से मॉयल कॉलोनी में सनसनी फैल गई है। राजेश गुस्सैल स्वभाव का था। इसलिए वह अक्सर अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। बताया जा रहा है कि यह हत्या पत्नी के चरित्र पर शक के चलते की गई थी।