logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नौकरी के नाम पर शिक्षित युवती को लगाया पांच लाख का चूना, पुलिस ने मामला किया दर्ज


नागपुर: दुबई में नौकरी लगाने के नाम पर एक शिक्षित युवती के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित युवती राधा दीपक दुबे (25, बसंत नगर, पुराना बाबुलखेड़ा) निवासी की शिकायत पर अजनी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित शिक्षित होने के कारण पिछले कई दिनों से नौकरी की तलाश में थी। इसी को लेकर युवती ने शाइन डॉट कॉम पर अपना रुजियम उपलोड किया। इसी दौरान युवती को मोबाईल नंबर 9958744531 से फ़ोन कर एक व्यक्ति ने दुबई की कंपनी में पेबल पर नौकरी देने की बात कही। इसको लेकर आरोपी ने युवती ने आधार कार्ड और पैन कार्ड माँगा। इसी के साथ ऑनलाइन माध्यम से 20 अंकों वाली परीक्षा भी ली। इस दौरान युवती ने डोकुमेंट वेरिफिकेशन के नाम पर 1500 रुपये भी जमा कर दिए।

हालांकि, इसी दौरान आरोपियों में समय-समय पर युवती ने ऑनलाइन माध्यम से पैसे लेते रहे। युवती ने करीब पांच लाख 15 हजार आरोपियों के अकाउंट में भेज दिए। लेकिन इसके बावजूद युवती को नौकरी नहीं मिली। वहीं जब युवती को धोखाधड़ी की आभास हुआ तो वह थाने पहुंची और पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विविध धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।