logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: उपराजधानी पहुंचे इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मनपा आयुक्त चौधरी से की मुलाकात


नागपुर: इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नागपुर महानगर पालिका द्वारा किये जा कार्यो का जायजा लिया। नागपुर शहर के दौरे के तहत भार्गव ने मनपा के विभिन्न उपक्रमों और विकास कामों का जायजा लिया। इंदौर के महापौर महानगर पालिका के कार्यो से प्रभावित होने की जानकारी दी। 

स्वच्छता के लिए इंदौर की देश भर में पहचान है लेकिन इंदौर के महापौर नागपुर शहर में होने वाले विकास कार्यो से प्रभावित दिखे। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को नागपुर शहर का दौरा किया।अपने इस दौरे के तहत भार्गव ने महानगर पालिका द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने मनपा द्वारा दी जाने वाली शिक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली। भार्गव अटल बिहारी वाजपेयी ई-लायब्ररी, कविवर्य सुरेश भट सभागृह और गोपालराव रामजी मोटघरे हिंदी उच्च प्राथमिक स्कुल भी गए। 

इंदौर के महापौर ने मनपा आयुक्त डॉ.अभिजीत चौधरी से भी मुलाकात कर चर्चा की। अपने इस दौरे को लेकर भार्गव ने कहा की वो नागपुर शहर की स्वछता को देखकर प्रभावित हुए है। और चाहते है की नागपुर शहर के जैसी ई लाइब्रेरी  उनके शहर इंदौर में भी बने।