logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर-कोलकाता इंडिगो फ्लाइट को मिली बम की धमकी, रायपुर एयरपोर्ट पर की गई इमरजेंसी लैंडिंग


नागपुर: नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान में अचानक बम की धमकी मिलने से फ्लाइट को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस धमकी के बादफ्लाइट में मौजूद यात्रियों के बिच हड़कंप मच गया।  एयरपोर्ट पर विमान की जांच के बाद दूसरे विमान से सभी यात्रियों को दूसरे विमान से कोलकाता रवाना किया गया।

गुरुवार सुबह करीब साढ़े साथ बजे  विमान ने नागपुर से टेक ऑफ किया था। जिसके बाद बंकी धमकी मिलने के बाद सुबह 9 बजे रायपुर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर एमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी।

आपात लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और जांच की गई. इसके बाद दूसरे विमान से सभी १५० यात्रियों और क्रू मेंबर्स को कोलकाता के लिए रवाना किया गया। सूचना मिलने पर रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई, और बम निरोधक दस्ता तैनात किया गया।

पुलिस ने बम की झूठी धमकी देने के आरोपी को हिरासत में ले लिया है। रायपुर पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी ने क्रू मेंबर को फ्लाइट में डायनामाइट होने की सूचना दी थी, जिसके कारण फ्लाइट को रायपुर में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। इस घटना की जांच जारी है। बता दे की हाल के दिनों में विमानों में बम की फर्जी सूचनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की परेशानी बढ़ा दी है। अब तक अकेले इंडिगो की कई फ्लाइट्स में बम की सूचना मिल चुकी है।