logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मिट्टी में दबकर मजदूर की मौत, परिजनों ने पुलिस थाने का किया घेराव 


नागपुर: न्यू कामठी थाना अंतर्गत एक निर्माणाधीन लॉन में पिलर के लिए खोदे गड्ढे में काम का रहे मजदूर पर मिट्टी का मलबा गिर गया। जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पुलिस थाना पहुंचे और ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन मामला दर्ज करने की मांग की इसी के साथ मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग भी की।

मिली जानकारी के अनुसार, नागपुर-कामठी राजमार्ग पर एक निजी लॉन निर्माणाधीन है। निर्माण कार्य के लिए जमीन पर कॉलम खड़ा करने के लिए खोदे गए गड्ढे में सेंटरिंग आयरन बनाने का काम कर रहे एक मजदूर के शरीर पर मिट्टी का ढेर गिरने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली तो परिजन न्यू कामठी थाने पहुंचे और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया और मृतक की पत्नी को आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए थाने का घेराव किया।

मृतक मजदूर की पत्नी अपने दो महीने की बेटी और पांच साल के बेटे के साथ थाने की सीढ़ियों पर बैठ गई और जब तक न्याय नहीं मिल जाता शव नहीं लेगी की बात कही।  संख्या में अन्य लोग भी मौजूद रहे। घटना की जानकारी नवीन कामठी पुलिस को मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल भेज दिया गया और पुलिस ने तुरंत आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया। संबंधित ठेकेदार द्वारा मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात स्वीकार करने के बाद मामला शांत हुआ।