logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मैदान में खेलते बच्चे पर गिरी बिजली, मौके पर गई जान; दत्तवाड़ी क्षेत्र के महादेव नगर की घटना


नागपुर: दोस्तों के साथ बारिश में खुले मैदान में क्रिकेट खेल रहे एक किशोर पर बिजली गिर गई। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल किशोर को अस्पताल भी ले जाया गया जहां जांच के दौरान ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। यह घटना नागपुर के वाडी पुलिस थाना अंतर्गत महादेव नगर में हुई. पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर  रही है।

वाडी पुलिस थाने के लावा ग्राम पंचायत स्थित महादेव नगर में 16 वर्षीय किशोर शिवकुमार फकीरा सयाम किराए से परिवार सहित रहता था. वह दसवीं कक्षा में पढ़ रहा था. गुरुवार शाम करीब 5:45 बजे के दौरान यह घटना हुई. शिवकुमार फकीरा अपने दोस्तों के साथ अभिजीत सोसाइटी के टेकड़ी शिव मंदिर के पीछे  खुले मैदान में क्रिकेट खेल रहा था. हालांकि इस दौरान तेज बारिश शुरू हो गई. बावजूद इसके  सभी दोस्त बारिश का लुत्फ़ लेते हुए मैदान में क्रिकेट खेलते रहे.

अचानक आसमानी बिजली शिवकुमार पर गिर गई जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं पर गिर गया. उसे तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के दौरान ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया. पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है.