logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: गिट्टीखदान पुलिस थाने के केटी नगर परिसर में एक चोर ने बंद घर में सेंधमारी कर लाखों रुपयों के माल पर हाथ साफ किया था। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी जिसके आधार पर ही क्राइम ब्रांच यूनिट 3 की टीम ने इस शातिर चोर को  गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी का माल बरामद किया है।

गिट्टी खदान पुलिस थाने के केटी नगर परिसर में फरियादी हेमंत पांडे के घर में सेंधमारी कर अज्ञात चोर ने लाखों रुपयों के माल पर हाथ साफ किया था। फरियादी हेमंत पांडे रायगढ़ छत्तीसगढ़ मैं साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमी में जनरल मैनेजर के रूप में काम करते हैं और इस घटना के समय उनकी पत्नी और उनकी बेटी उनसे मिलने रायगढ़ गई हुई थी। इस घटना के समय पुलिस को घटनास्थल पर कुछ सीसीटीवी प्राप्त हुए थे। 

सीसीटीवी की जांच के दौरान ही शातिर चोर अनिकेत नीलकंठ वाढीवे द्वारा इस चोरी की वारदात को अंजाम दिए जाने की तस्दीक हुई जिसके बाद मोबाइल फोन के सीडीआर के आधार पर आरोपी को कांदरी माइंस मनसर रोड पर गिरफ्तार किया है। उसकी पास से करीब  30 लाख रुपयों का माल भी पुलिस ने बरामद किया है। पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है और इससे पहले चोरी और जबरी चोरी के कई मामले आरोपी के खिलाफ नागपुर शहर के विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में दर्ज हैं।