logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चाकू लेकर रील बनाना दो अपराधियों को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: चलती कार में पैर पर चाकू रखकर रील बनाना 2 आरोपियों को महंगा पड़ गया। क्राइम ब्रांच के यूनिट 3 की टीम ने उन्हें ग्रिफ्तार कर हवालात पहुँचा दिया। आरोपियों के खिलाफ एमआईडीसी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपी शुभम निंबूलकर और उसका साथी सुरेंद्र हरणे का समावेश है। ये दोनों ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। शहर के अलग-अलग थानों में उनके खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। सोशल मीडिया पर रील डालने के इरादे से ही मंगलवार को उन्होंने अपने किसी मित्र की कार मांगी और मंगलवार को ही चलती कार में शुभम ने पैर पर चाकू रखकर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

इसके वायरल होने  से पुलिस हरकत में आ गई।इस घटना के लगभग 3 घंटे के भीतर ही पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को ढूंढ कर ग्रिफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान कार से चाकू के अलावा एक तलवार मिली है ,जिसके चलते आर्म्स एक्ट के तहत एमआईडीसी पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।