logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: भीषण आग ने मचाई तबाही, गुलशन ट्रेडर्स और प्रिंस इंडस्ट्रीज के गोदाम जलकर खाक


नागपुर: शहर के भंडारा रोड स्थित बिडगांव नाका नंबर 5 के पास  गुलशन ट्रेडर्स और प्रिंस इंडस्ट्रीज के गोदामों में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि गोदाम में रखा बारदाना, प्लास्टिक बैग और अन्य ज्वलनशील सामग्री पल भर में जलकर खाक हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक धुआं और चमक देखी जा सकती थी। यह गोदाम गुलशन राहिजा और संगीता राहिजा के बताए जा रहे हैं। गोदामों में मौजूद ज्वलनशील वस्तुओं के कारण आग तेजी से फैलती गई, जिससे दमकल विभाग को हालात काबू में लाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

घटना की जानकारी मिलते ही कलमना, लकड़गंज, सक्करदरा, मिहान और एमआईडीसी-हिंगणा फायर स्टेशन से 5 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों की मदद से गोदाम की सुरक्षा दीवारों पर चढ़कर भीतर पानी की बौछारें कीं। वहीं, कुछ जगहों पर जेसीबी की सहायता से टिन शेड खोलकर पानी अंदर डाला गया।

घटना के दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन गोदामों के भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। देर रात में इस आग पर काबू पाया जा सका।आग लगने की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।