logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur Metro Phase-2: 43.8 किलोमीटर लंबे रूट पर खर्च होंगे 6708 करोड़, बनेंगे 30 नए स्टेशन


नागपुर: केंद्रीय कैबिनेट (Central Cabinet) ने नागपुर मेट्रो के फेज-2 (Nagpur Metro Phase-2) को अपनी मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। 43.8 किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में 6708 करोड़ रूपये खर्च किया जाएगा। इस दौरान 30 नए मेट्रो स्टेशन का भी निर्माण किया जाएगा।

दूसरे चरण में मेट्रो का विस्तार उत्तर में कन्हान, दक्षिण में बुटीबोरी एमआईडीसी, पूर्व में काप्सी स्थित ट्रांसपोर्ट ट्रांसपोर्ट नगर (काप्सी) और पश्चिम में हिंगना तक होगा। वहीं दो स्टेशनों के बीच 1.2 किमी का अंतर होगा। जिसके हिसाब से 42.6 किमी रूट पर 30 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। वहीं सीताबर्डी में बना इंटरचेंज मुख्य होगा। 

50:50 होगी राज्य और केंद्र की हिस्सेदारी

मेट्रो फेज को पूरा करने में आने वाले खर्च में केंद्र सरकार और राज्य सरकार की हिस्सेदारी 50-50 प्रतिशत की होगी। जिसके तहत केंद्र और राज्य क्रमशः 3354-3354 करोड़ रूपए देंगे। इसी के साथ जरुरत पढ़ने पर अंतरष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों से भी लोन लेने का प्रावधान किया गया है। मेट्रो के दूसरे हिस्से को 2026 तक पूरा करने का निर्णय लिया गया है।

यह ऐतिहासिक निर्णय

केंद्र से मिली मंजूरी पर महामेट्रो के प्रबंधक निदेशक बृजेश दीक्षित ने इसे ऐतिहासिक बताया है। यूसीएन न्यूज़ से बात करते हुए महामेट्रो प्रबंधक निदेशक ने कहा कि, यह शहर के लिए बेहद हर्ष की बात है। मेट्रो के पहले चरण से जहां शहर के एक तिहाई क्षेत्र जुड़ा हुआ हैं, वहीं मेट्रो के दूसरे चरण के पूरा होने के बाद दो तिहाई हिस्सा जुड़ जाएगा। वर्तमान में जहां तीन लाख लोग मेट्रो से यात्रा कर रहे हैं, वहीं इसके बाद छह लाख लोग यात्रा करेंगे। इससे जहां यातायात सुगम होगा वहीं नागरिकों के पैसे भी बचेंगे। साथ ही क्षेत्र का विकास भी होगा।"  

ग्रामीण और शहर की कनेक्टिविटी होगी मजबूत 

मेट्रो के विस्तार होने के बाद जिले ग्रामीण क्षेत्रों से शहर की बेहद आसान और मजबूत होगी। जिले के चारों दिशाओं से आना-जान बेहद आसान हो जाएगा। बुटीबोरी जैसे औद्योगिक क्षेत्र से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। वर्तमान में उन्हें निजी वाहन या स्टार बस का इस्तेमाल कर नागपुर पहुंचते हैं। मेट्रो के बाद वह आसानी से नागपुर आ सकेंगे। वहीं कन्हान, हिंगना जैसे बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों को एक सस्ता और अच्छा साधन उपलब्ध होगा।