logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर सहित विदर्भ में सक्रिय हुआ मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट


नागपुर: नागपुर समेत पुरे विदर्भ के लिए अगले कुछ दिन भारी पड़ने वाले है। मौसम विभाग ने पुरे विदर्भ के लिए भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। जबकि नागपुर के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए नागपुर जिला प्रशासन ने लोगो से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है.

मौसम विभाग की ताजा अपडेट में विदर्भ में अगले कुछ दिन भारी से अति भारी बारिश के चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की माने विदर्भ मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जिससे नागपुर के साथ भंडारा, गोंदिया, अकोला अमरावती के साथ सभी जिलों में भारी बारिश हो सकती है।  इसके लिए मौसम विभाग ने पूर्वी विदर्भ ख़ास कर नागपुर के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। जबकि पक्षिमी विदर्भ के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी दी है। 

मौसम विज्ञान विभाग ने  21 जुलाई  तक नागपुर जिले में आंधी, बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग की चेतावनी जारी होते ही नागपुर जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। इसको लेकर जिला आपदा विभाग ने लोगो से खास कर किसानों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। वही भारी बारिश के समय घर में रहने, नदी-नालो से ऊपर बने ब्रिज का उपयोग न करने, बाढ़ के हालात में नदी नालो से दूर रहने, समेत कई जरुरी हिदायत जारी की है।  इसके साथ ही विभाग ने की कई रेस्क्यू टीमों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए है।