logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: आसमान में बड़ी खगोलीय घटना, एक साथ नजर आए चन्द्रमा, शुक्र और बृहस्पति


नागपुर: गुरुवार का दिन नागपुर वासियों के लिए काफी रोमांचित रहा। आज की शाम सूर्य के विदा लेते ही पश्चिम में हंसियाकार चंद्रमा के साथ चमकते शुक्र और बृहस्पति ने खगोले प्रेमियों का मन मोह लिया। खगोल वैज्ञानिको की माने तो आने वाले एक सप्ताह ऐसे ही तीनों गृह एक साथ लाइन से दिखाई देंगे। 

दरअसल, बुधवार से आकाशमंडल में खगोलीय घटना शुरू हुई है। दो ग्रह गुरू और शुक्र एक-दूसरे के नजदीक आ रहे हैं। वहीं चंद्रमा दोनों ग्रहो के बेहद पास रहा। खगोल वैज्ञानिकों की माने तो बुधवार से दोनों गृह पास आना शुरू हुए हैं और आने वाले एक हफ्ते तक ऐसे ही पास आते रहेंगे। वहीं आखिर ने तीनों गृह एक लाइन में नजर आएंगे। 

पृथ्वी का पड़ौसी ग्रह शुक्र जो कि आज पृथ्वी से लगभग 21 करोड़ किलोमीटर दूर रहते हुए माईनस 3.9 मैग्नीट्यूड से चमक रहा था और उसके ऊपर बृहस्पति ग्रह स्थित था, जो कि लगभग 85 करोड़ किलोमीटर दूर मौजूद था और माईनस 2.11 मैग्नीट्यूड से चमक रहा था। इन दोनों चमचमाते ग्रहों के बीच हंसियाकार चंद्रमा था जो कि इन दोनों ग्रहों के होने जा रहे मिलन की सूचना दे रहा था।

रात आठ बजे तक देखा जा सकेगा

आने वाले 7 दिनों तक जब इन ग्रहों को देखेंगे, तो ये हर शाम पास आते दिखेंगे और अंत में दोनों एक-दूसरे में समाये से दिखने लगेंगे। इस घटना को खगोल विज्ञान में कन्जक्शन कहा जाता है। हालाकि, चंद्रमा तो इनकी पहचान बताकर आगे बढ़ता जाएगा। आसमान में यह नजारा रात आठ बजे तक देखा जा सकेगा।