logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: महामेट्रो में प्रचार में तीन करोड़ से ज्यादा किया खर्च


नागपुर: महामेट्रो लगातार किसी न किसी कारण से लगातार चर्चा में बना हुआ है। कभी निर्माण के दौरान गुणवत्ता को कभी काम में लेटलतीफी को लेकर। इसी बीच एक बार फिर महामेट्रो चर्चा में आ गया है। आरटीआई से एक जानकारी सामने आई है कि, महामेट्रो ने विभिन्न प्रकार के विज्ञापनों पर 3 करोड़ 2 लाख 46 हजार 248 रुपये खर्च किये हैं। 

"कैग" पहले ही महामेट्रो के तत्कालीन प्रबंध निदेशक डॉ. ब्रिजेश दीक्षित के कार्यकाल में हुए मेट्रो कार्यों की ओर ध्यान आकर्षित करा चुका है। इस पृष्ठभूमि में महामेट्रो का विज्ञापनों पर किया गया खर्च चौंकाने वाला है। 

दिलचस्प बात यह है कि उपरोक्त खर्च मेट्रो द्वारा अपने विभिन्न स्टेशनों पर विज्ञापन और इसी तरह की गतिविधियों के माध्यम से अर्जित आय से अधिक है। महामेट्रो को विज्ञापन से कुल 28 लाख 79 हजार 585 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

पिछले तीन वर्षों में, महाम्ट्रो को अन्य स्रोतों की तुलना में यात्री सेवाओं से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। 2020-21 से तीन वर्षों में यात्री सेवाओं से कुल 29.02 करोड़ और अन्य स्रोतों से 107.11 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। चालू वर्ष में अप्रैल से जुलाई के चार महीनों में 78 लाख 80 हजार यात्रियों ने मेट्रो में सफर किया है।