logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना


नागपुर: नागपुर में आगामी त्योहारों के मद्देनजर ध्वनि प्रदूषण को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना में मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड श्रेणी के साउंड सिस्टम पर रोक लगाई गई है।

पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील के मुताबिक, धारा 163 के तहत अधिकतम 60 दिनों तक अधिसूचना जारी करने का अधिकार है। इसी अवधि में आने वाले विभिन्न त्योहारों और उत्सवों को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। अधिसूचना में मल्टीलेयर DJ के साथ लेजर लाइट और बीम लाइट का भी उल्लेख किया गया है। पुलिस का कहना है कि मल्टीलेयर साउंड सिस्टम में बेस, मीडियम और टॉप तीन लेयर होते हैं। इनमें बेस लेयर से पैदा होने वाले तेज कंपन से शारीरिक नुकसान की आशंका रहती है।

हालांकि पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि कानूनी ध्वनि सीमा के भीतर आवाज करने वाले साउंड सिस्टम पर कोई प्रतिबंध नहीं है। त्योहारों में पारंपरिक वाद्य बजाने और संगीत पर भी रोक नहीं लगाई गई है। कार्रवाई सिर्फ निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि प्रदूषण करने वाले मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड सिस्टम के खिलाफ होगी।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि अगले 60 दिनों तक ऐसे साउंड सिस्टम के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और इसके बाद भी अधिसूचना का आवश्यकतानुसार नवीनीकरण किया जाएगा। यानी नागपुर में त्योहारों के उत्साह पर रोक नहीं, लेकिन तेज आवाज और ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस की सख्ती जारी रहेगी।