logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर एयरपोर्ट पर पायलट को आया हार्टअटैक, अस्पताल ले जाते हुई मौत


नागपुर: डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंडिगो के एक पायलट को हार्टअटैक आ गया। एयरपोर्ट पर मौजूद चिकिस्तको द्वारा उसे पीसीआर दिया गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक पायलट का नाम मनोज सुब्रामणियम (40) के रूप में हुई है। मृतक पायलट नागपुर से पुणे के लिए उड़ान भरने वाले थे। यह हादसा गुरुवार दोपहर 12.30 बजे हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की नागपुर से पुणे जाने के लिए तैयार खड़ी थी। फ्लाइट के पायलट मनोज सुब्रामणियम प्लेन में जाने के लये जैसे ही बोर्डिंग गेट के पास पहुंचे उन्हें साइन में दर्द होने अलग और वह निचे गिर पड़े। पायलट के गिरते देख वहां हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट पर मौजूद डॉक्टरों ने पायलट को वहीं पीसीआर दिया गया। इसके बाद अस्पताल में भर्ती करने के लिए उन्हें ले जाया गया। लेकिन, रास्ते में ही पायलट की मौत हो गई। 

इस घटना की जानकारी तुरंत सोनेगांव पुलिस को दी गई। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर पायलट के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है। जहां कल उनका पोस्टमार्टम होगा। फ़िलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

वहीं इस हादसे पर बयान जारी करते हुए शोक जताया है। कंपनी ने कहा, ““हम आज नागपुर में अपने एक पायलट के निधन पर दुखी हैं। नागपुर हवाई अड्डे पर उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।”

कंपनी ने आगे कहा, "उक्त पायलट ने कल दो सेक्टरों त्रिवेन्द्रम-पुणे-नागपुर में परिचालन किया, जो सुबह जल्दी (लगभग 3 बजे से 7 बजे के बीच) था। उसके बाद 27 घंटे का आराम था और आज दोपहर 1 बजे प्रस्थान के साथ 04 सेक्टरों के लिए निर्धारित किया गया था। नागपुर से प्रस्थान था उनका पहला सेक्टर होगा।''