logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

नागपुर सहित विदर्भ में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट


नागपुर: मौसम विभाग ने नागपुर सहित विदर्भ के तमाम जिलों के लिए बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बारिश सहित ओले गिरने की संभावना भी जताई है। इसी के साथ तेज हवा चलने का अनुमान भी जताया है।

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आज विदर्भ में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। विदर्भ के कई जिलों में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अमरावती, वाशिम, नागपुर और गढ़चिरौली जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि यवतमाल, वर्धा, चंद्रपुर, भंडारा और गोंदिया जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। फिलहाल नागपुर समेत विदर्भ के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं।