logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: जलपर्णी से अब मनपा बनाएगी इको फ्रेंडली प्रोडक्ट, वस्तुएं बनाने 100 महिलाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण


नागपुर: अंबाझरी तालाब में मौजूद जलपर्णी एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है। जिसको साफ़ करने के लिए नागपुर महानगर पालिका को एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। वहीं इस आपदा को मनपा ने अवसर में बदलते हुए इससे इको फ्रेंडली उत्पाद बनाने का निर्णय निर्णय है। इसके लिए मनपा शहर की 100 महिलाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण भी देगा। 

मनपा आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी द्वारा पेश बजट में हस्तशिल्प और जलपर्णी से रोजगार सृजन के लिए 33.07 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। डॉ. चौधरी ने जलपर्णी के पौधों को काटकर उनसे पर्यावरण अनुकूल उत्पाद तैयार करने की पहल लागू करने की मंशा जताई है। जलपर्णी से टोकरियाँ, विभिन्न आकारों के पर्स, चटाई, योगा चटाई, टोपी और चाय के बर्तन सहित 200 वस्तुएं बनाई जाएंगी।

इसके लिए मनपा द्वारा पुनापुर पारडी में नागपुर स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित कौशल विकास केंद्र में शहर की 100 महिलाओं को विभिन्न वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण देगी। महिलाओं को दो प्रकार के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। 50 महिलाओं को करघा मशीनों का उपयोग करके वस्तुएं बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, वहीं 50 महिलाओं को रोलर मशीनों का उपयोग करके वस्तुएं बनाने का गुण सिखाया जाएगा।

यही नहीं मनपा ने राज नालंदा वस्तिस्तार संस्था के तहत गठित विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों को जलपर्णी काटने का काम भी दिया गया है। मनपा के इस निर्णय से बढ़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिलेगा।