logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अब ट्रैफिक पुलिस भी होगी स्मार्ट, शहर के चौराहों पर लगाये जाएंगे आधुनिक बूथ


नागपुर: नागपुर शहर तेजी से स्मार्ट सिटी के रूप में अपनी पहचान बना रहा है ऐसे में नागपुर शहर के चौक चौराहों में बने ट्रैफिक पुलिस बूथ शहर के सौंदर्य को दाग लगा रहे हैं।जी 20 को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य चल रहे हैं इसमें पुलिस बूथ का भी समावेश है। ऐसे में स्मार्ट एंड सस्टेनेबल सिटी डेवलपमेंट कारपोरेशन ने पुराने और खंडहर हो चुके ट्रैफिक पुलिस बूथों को हटाकर उनकी जगह नए बूथ बूथ लगाने का निर्णय लिया है।

जोधपुर की कंपनी ने किया निर्माण 

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इन ट्रैफिक बूथ को विशेष रूप से जोधपुर की एक डिजाइन कराया गया है। बूथ के अंदर पुलिस को सारी सुविधा मिलेगी। बूथ में दो कर्मियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसी के साथ यह पूरी तरह से पैक होगा, जिसके कारण बाहरी तापमान से बूथों का तापमान 2 से 3 डिग्री तक कम होगा। इसके लिए साधारण पंखा और एग्जॉस्ट फैन भी इस बूथ में लगाया गया है। इसमें पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम भी मुहैया कराए जाने वाला है। भीतर बैठकर ही पुलिसकर्मी वाहन चालकों को निर्देश दे सकते हैं। 

डिजिटल कोड से खुलेंगे बूथ के दरवाजे 

बूथों की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा ध्यान दिया है। चौक चौराहों में ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को इसके डिजिटल कोड दिए जाएंगे। केवल पुलिसकर्मी ही विशेष कोड से इसे खोल और बंद कर सकते हैं। इसी के साथ अंदर और बाहर इस बूथ में सेंसर लगाए गए हैं। खास बात सौर ऊर्जा से इसका संचालन होगा, वहीं बूथ में किसी के नहीं होने पर लाइट और  पंखे अपने आप बंद हो जाएंगे।

प्रायोगिक तौर पर 20 जगहों पर होगा स्थापित 

नागपुर पुलिस ने इसके लिए शहर के 75 स्थानों को चिन्हित किया गया है। हालांकि, शुरुआत में प्रायोगिक तौर पर 20 स्थानों में लगाया जाएगा। इसके बाद आए फिडबैक के आधार पर शहर के अन्य हिस्सों में इसे लगाया जाएगा।