logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: एम्स में मरीजों से लूट, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच


नागपुर: एम्स अस्पताल में मरीजों से लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अस्पताल में कार्यरत एक टेक्नीशियन मरीजों द्वारा फार्मेसी से मंगाए गए कॉन्ट्रास्ट इंजेक्शन वापस फार्मेसी में बेचकर पैसे कमाता था। इस मामले को पुलिस ने भी संज्ञान में लिया है। पुलिस आयुक्त ने बताया की इस मामले की जांच शुरू है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी टेक्नीशियन एमआरआई की जांच के लिए इस्तेमाल होने वाले कॉन्ट्रास्ट इंजेक्शन को फार्मेसी में बेचकर पैसे कमा रहा था। पुलिस द्वारा की गई जांच में पता चला की इस टेक्नीशियन ने एक ही कॉन्ट्रास्ट का तीन मरीजों के लिए इस्तेमाल किया। जबकि बचे हुए दो कॉन्ट्रास्ट को जिस दुकान से सामग्री आयी थी उसे ही वापस लौटा दिया और उससे पैसे कमाए। 

मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने सोनेगांव पुलिस मामला दर्ज कराया। जांच में पता चला की आरोपी टेक्नीशियन का इस काम में एक दलाल भी साथ दे रहा था। जिसके माध्यम से इंजेक्शन को वापस किया जा रहा था। इस चौंकाने वाले खुलासे ने एम्स के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।