logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: निजी स्कूल बसों के खिलाफ पुलिस और आरटीओ से शुरू किया अभियान, 700 वाहनों पर कार्रवाई


नागपुर: शहर सहित ग्रामीण भागों में आरटीओ व ट्रैफिक पुलिस विभाग ने स्कूल बसों व निजी वाहनों के खिलाफ विशेष जांच मुहिम शुरू की है। पिछले 4 दिनों से चल रही इस जांच मुहिम में वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं होने पर चालान वसूला जा रहा है। इस  संयुक्त कार्यवाही के बाद वाहन चालकों में हड़कंप का भी माहौल है।

नागपुर शहर व ग्रामीण विभाग में 3757 स्कूल बसें सड़क पर दौड़ रही हैं। शुक्रवार को पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार की अध्यक्षता में एक मीटिंग हुई थी जिसमें आरटीओ अधिकारी व वाहन एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शामिल किया गया था। इस बैठक में नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर कार्यवाही करने का आदेश दिया गया था। जिसके बाद सोमवार से आईटीओ और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर स्कूल वैन, बस और ऑटो के खिलाफ संयुक्त रूप में जांच मुहिम शुरू की। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर शहर व ग्रामीण भागों में 672 बसों का फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं होने का खुलासा हुआ है। नियमों को ताक पर रखकर ये वाहन चालक स्कूल के बच्चों को लाने ले जाने का काम कर रहे हैं। सोमवार से अभी तक हुई कार्रवाई में करीब 700 स्कूल बसों,वैन और ऑटो के खिलाफ चालान कार्रवाई की गई है। 

यह चालान कार्यवाही फिटनेस प्रमाण पत्र के नहीं होने, वाहनों की हालत बहुत ही खस्ता होने और विद्यार्थियों को ठूस ठूस भरने के चलते हुई हैं। आईटीओ और पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहने का इशारा ट्रैफिक पुलिस डीसीपी चेतना तिड़के ने दिया है।