logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गुप्त सूचना पर पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार, साढ़े चार लाख का सामान भी किया जब्त


नागपुर: वाठोड़ा पुलिस थाना अनर्गत पुलिस ने गोपनीय जानकारी मिलने के बाद एक शातिर चोर को ग्रिफ्तार किया है।उसकी निशानदेही पर करीब 4 लाख 29 हजार रुपये के माल को भी जब्त किया गया है।पकड़ा गया आरोपी सिवनी मध्य्प्रदेश का रहने वाला है और नागपुर में किराए के कमरे में रह कर चोरी की इन वारदातों को अंजाम दे रहा था।

वाठोड़ा पुलिस की टीम को गोपनीय जानकारी मिली थी कि एक शातिर चोर पारड़ी परिसर में जुआ खेलने के लिए आने वाला है। इसी सूचना पर पुलिस ने आरोपी संदीप टेंभरे ट्रैप लगाकर  ग्रिफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी सिवनी मध्य प्रदेश का रहने वाला है और नागपुर के अब्बू मियां परिसर में किराए के कमरे में रहकर शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। इससे पहले उसके खिलाफ 9 वाहन चोरी के मामले भी दर्ज हैं। जलाराम नगर में हुई एक चोरी के मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 

आरोपी की निशानदेही पर 6 लैपटॉप सहित 4 लाख 29 हजार रुपयों का माल पुलिस ने बरामद किया है। आरोपी ने कोराडी, सावनेर, तिरोड़ा, भंडारा और मध्य प्रदेश में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की कबूली दी है। आरोपी को शराब और जुआ खेलने की लत है और उसकी इसी लत ने उसे हवालात भी पहुंचाया।