logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: आरटीयो से बस चुराने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: प्रादेशिक परिवहन कार्यालय, अमरावती रोड से जब्त की गई स्कूल बस चोरी के आरोपी को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है . हैरानी की बात रही कि बस का असली मालिक ही चोर निकला. आरोपी का नाम बिनाकी मंगलवारी निवासी यशवंत खुशाल वाडकर बताया जा रहा है. वह अपने दोस्त  की गाडी की नंबर प्लेट लगाकर स्कूल बस को चला रहा था।पुलिस ने उसके दोस्त को भी इस मामले में आरोपी बनाया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मनीष नगर निवासी मोनिका  राठौड़ आरटीओ आफिस में फ्लाइंट स्क्वाड में कार्यरत है. गश्त के दौरान उन्होंने मानकापुर परिसर में इस स्कूल बस  की जांच की थी। आनलाइन एप से पता चला कि इस नंबर की गाडी पर रोड टैक्स, परमिट, इंश्यूरेंस, पीयूसी आदि की फीस पेंडिंग है. मोनिका  यशवंत ने तब लिखित में हस्ताक्षर करवाकर उसकी जिम्मेदारी पर कार्यालय परिसर में बस जमा करवा दी. करीब 10 दिन पहले सिक्यूरिटी गार्ड ने बताया कि जब्त बस परिसर से गायब है. तब मोनिका की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरम्भ की थी

जांच के दौरान पुलिस को अलग ही माजरा पता चला। वास्तव में यशवंत अपने दोस्त विजय की गाडी की नंबर प्लेट लगाकर स्कूल बस चला रहा था. विजय की गाड़ी बैंक फायनांस थी और करीब 34500 रुपये का चालान बाकया था. बैंक फायनांस होने से आरटीओ द्वारा पकड़े जाने पर गाडी सीज भी हो सकती है। इसलिए कुंभारे ने अपनी गाडी चला नहीं रहा था।

ऐसे में यशवंत ने कुंभारे की गाडी की नंबर प्लेट अपनी बस पर लगा ली और शहर में चलाने लगा. लेकिन आरटीओ अधिकारी मोनिका के हत्थे चढ़ने से स्कूल बस आरटीओ आफिस में जब्त कर ली गई. जब्ती के दौरान विकास कुंभारे ने इस बस को अपनी बताकर सारी कार्यवाही पूरी की। चूंकि एक चाबी यशवंत के पास भी थी. ऐसे में उसने मौका देखकर आरटीओ आफिस से बस चोरी कर ली.  सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस पूरे मामले का पर्दाफाश किया है।