logo_banner
Breaking
  • ⁕ विधानसभा में गूंजा बीडीपेठ डीपी रोड अतिक्रमण और रिंगरोड मटन मार्किट का मुद्दा, विधायक मोहन मते ने राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: घर से 40 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, एलसीबी और आपूर्ति विभाग की संयुक्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा अमरावती जिला, तापमान 41.8 डिग्री हुआ दर्ज; विदर्भ के छह जिलों में 40 पार तापमान ⁕
  • ⁕ Amravati: एनएचएम में फंड संकट: दो महीने से वेतन नहीं, स्वास्थ्य योजनाओं पर भी मंडरा रहा खतरा ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स तस्करी का पर्दाफाश, पाचपावली पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: अफवाह ने बढ़ाया बवाल, हिंगणा में ‘बच्चा चोरी’ के शक में बुजुर्ग महिला से मारपीट ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

बदलेंगे नागपुर के पुलिस आयुक्त! शुरू हुई सुगबुगाहट, अधिकारीयों ने दिल्ली-मुंबई लगाई दौड़


नागपुर: राज्य की सत्ता परिवर्तन होने के बाद से नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के तबादले की चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि, एक साल होने के बावजूद अभी तक कुमार पुलिस आयुक्त के तौर पर शहर में काम कर रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर पुलिस आयुक्त के बदलने की चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में राज्य गृह मंत्रालय द्वारा नए आयुक्त के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा। जानकारी यह भी है कि, तबादले की सुगबुगाहट के चलते अधिकारीयों ने दिल्ली-मुंबई में चक्कर लगाना शुरू कर दिया है।

पिछले कई महीनों से नागपुर पुलिस आयुक्त के बदलने की चर्चा शुरू है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक आदेश पत्र भी वायरल हुआ था, जिसमें अमितेश की जगह किसी और को आयुक्त बनाने की बात कही थी। हालांकि, बाद में खुद राज्य पुलिस विभाग और गृह मंत्रालय ने ऐसी किसी भी तरह का आदेश नहीं निकालने की बात करते हुए इसे फर्जी करार दिया था।

वहीं एक बार फिर से आयुक्त बदलने की चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार माने तो आने वाले या एक दो दिनों में राज्य गृह मंत्रलय द्वारा इसको लेकर अधिसूचना जारी कर सकता है। हालांकि, इस बार इन चर्चाओं को बल भी मिल रहा है क्योंकि, कुमार नागपुर पुलिस आयुक्त पद पर तीन साल पुरे कर चुके हैं।  

2020 से आयुक्त पद पर कुमार 

चार सितंबर 2020 को नागपुर पुलिस की कमान संभाली थी। वहीं 2022 में राज्य में शिंदे-फडणवीस सरकार आने के बाद उन्हें एक साल का एक्सटेंशन दिया गया। नियमों के अनुसार, कोई भी अधिकारी आयुक्त पद पर केवल दो साल रह सकता है। लेकिन, अमितेश पहले ऐसे आईपीएस अधिकारी बने जिन्होंने पुलिस कमिश्नर पद पर तीन साल तक रहे। 

नामों पर चल रही चर्चा

अमितेश के तबादले की चर्चाओं के बीच नागपुर पुलिस का अगला मुखिया कौन होगा इसको लेकर भी चर्चा तेज होती जा रही है। सूत्रों की माने तो तीन अधिकारियों के नाम चल रहे हैं, जिन्हे नागपुर पुलिस का अगला आयुक्त बनाया जा सकता है। हालांकि, उनका नाम सामने नहीं आया है। वहीं बदलाव की चर्चाओं के बीच अधिकारियों ने दिल्ली-मुंबई में हाजिरी लगाना शुरू कर दिया है। वहीं अभी देखना होगा को किये नागपुर पुलिस का अगला मुखिया बनाया जाता है।