logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

होली के मौके पर नागपुर पुलिस की शहर में कड़ी व्यवस्था, शराब पीकर चला रहे 310 वाहन चालकों पर कार्रवाई


नागपुर: होली के अवसर पर नागपुर पुलिस ने शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। शहर के 40 स्थानों पर नाकाबंदी की गई है, जहां पुलिस और ट्रैफिक ब्रांच की टीमें शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही हैं। इस दौरान, 310 से अधिक वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस दौरान यातायात नियमों को तोड़ने वाले 5020 लोगों को भी दंड लगाया गया।

होली के त्योहार को देखते हुए नागपुर पुलिस ने 13 और 14 मार्च 2025 को शहरभर में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की गई, साथ ही ड्रंक एंड ड्राइव (Drunk & Drive) रोकने के लिए विशेष टीमें तैनात की गईं। ट्रैफिक विभाग द्वारा चलाए गए इस अभियान में कुल 40 स्थानों पर नाकाबंदी कर यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामलों में 310 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई, वहीं कुल 5020 ट्रैफिक उल्लंघनकर्ताओं पर दंड लगाया गया।

क्षेत्रवार की गई कार्रवाई:


क्रमांक: ज़ोनशराब चालक कार्रवाई नियम उल्लंघन दंड 
1.एमआईडीसी 32470
2.सोनेगांव24546
3.सदर17329
4.सीताबर्डी27355
5.कोटन मार्केट33359
6.लकड़गंज29653
7.अजनी53603
8.सक्करधरा24577
9.इंदोरा42475
10.कामठी29653