logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: लॉन में चल रही शराब और हुक्का पार्टी पर पुलिस का छापा, 28 लोगों को किया गिरफ्तार


नागपुर: कलमना पुलिस थाना अंतर्गत चिखली चौक के पास स्थित रिवाज लॉन में चल रही एक हुक्का और शराब  पार्टी का पर्दाफाश कर पुलिस ने 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही के दौरान हुक्का पॉट ,सुगंधित तंबाकू और शराब सहित करीब एक करोड़ 59 लाख रुपयों का माल भी बरामद किया गया है। आशीष कुबड़े उर्फ बोमा नामक एक क्रिकेट बुक के जन्मदिन के चलते यह पार्टी आयोजित की गई थी।

शनिवार रात डीसीपी जोन 5 श्रावण दत्त को गोपनीय जानकारी मिली थी कि चिखली चौक परिसर स्थित रिवाज लॉन में अवैध रूप से शराब और हुक्का पार्टी शुरू है और वहां पर जुआ भी खेला जा रहा है। इसी सूचना पर डीसीपी श्रावण दत्त द्वारा विशेष टीम का गठन कर छापा मारने के आदेश दिए गए। हालांकि इस छापामार कार्यवाही की अगुवाई स्वयं डीसीपी श्रावण दत्त ने की थी। जैसे ही पुलिस लॉन में दाखिल हुई तब पुलिस को देख कर हड़कंप मच गया। 

पुलिस ने मौके से करीब 1 लाख रुपये की शराब, हुक्का के 13 पॉट और सुगंधित  तंबाकू बरामद किया ।इस कार्यवाही के दौरान 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें दो लॉन के मालिकों का भी समावेश है। इस दौरान पुलिस ने 37 मोबाइल फोन सहित 22 चार पहिया गाड़ी भी बरामद की है।इस पूरी कार्यवाही में करीब एक करोड़ 59 लाख रूपयों का माल पुलिस ने बरामद किया है।

दरअसल इतवारी निवासी आशीष कुबड़े उर्फ बोमा नामक बुक्की द्वारा अपने जन्मदिन के चलते यह पार्टी आयोजित की थी। परंतु इस पार्टी के लिए कोई भी अनुमति नहीं ली गई थी  । पार्टी में अवैध रूप से शराब और हुक्का परोसे जाने के चलते  कोपता  और महाराष्ट्र शराब अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कलमना पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है जिसमें आगे की जांच जारी है।