logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वीडियो गेम पार्लरों पर पुलिस का छापा, 26 लोग गिरफ्तार


नागपुर: खापरखेड़ा परिसर में चल रहे वीडियो गेम पार्लरों पर पुलिस ने छापा मार करवाई की। इस छापामार कार्यवाही के दौरान 26 लोगों को गिरफ्तार कर करीब 18 लाख रुपयों का माल जप्त किया गया है। इन वीडियो पार्लरों की आड़ में ऑनलाइन जुए का खेल खेला जा रहा था।

नागपुर ग्रामीण के खापरखेड़ा परिसर में पिछले कुछ समय से वीडियो पार्लरों की आड़ में ऑनलाइन जुए का खेल खेला जा रहा था। खापरखेड़ा पुलिस को इसकी गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी सूचना पर खापरखेड़ा पुलिस  ने  7 टीमें बनाकर सात जगह पर अलग-अलग छापामार कार्रवाई की। 

इस दौरान कुल 88 इलेक्ट्रॉनिक मशीनें जब्त की गई जिनकी कीमत करीब  करीब 18 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान 26 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। ऑनलाइन वीडियो गेम के नाम पर वीडियो पार्लर में जुए का ऑनलाइन धंधा शुरू था।