logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गोवंश तस्करों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, 68 जानवरों को बचाया; आठ गिरफ्तार


नागपुर: बकरीद के 1 दिन पहले शहर पुलिस दल ने गोवंश तस्करों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक कर आठ जगहों पर छापेमारी की। दिन भर चली कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानों पर तनाव का माहौल भी बना रहा। इस दौरान 68 जानवरों को कत्लखाने जाने से बचाया गया और 8 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

शहर पुलिस ने बुधवार को गोवंश तस्करों के खिलाफ व्यापक मुहिम चलाकर 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया ।इस दौरान 68 मवेशियों को मुक्त कराकर 11 लाख रूपयों से अधिक के माल को भी बरामद किया गया। 1 हफ्ते के भीतर ही मवेशी तस्करों के खिलाफ शहर पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। आज ईद के साथ ही आषाढी एकादशी है इसके मद्देनजर ही पुलिस ने मवेशी तस्करों के खिलाफ यह मुहिम आरंभ की थी। 

इस दौरान तहसील नंदनवन कपिल नगर सक्रधरा ,पांच पावली और सदर थाना अंतर्गत यह कार्यवाइयां की गई। इस दौरान शहर भर में 8 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। दिनभर चली कार्यवाही के दौरान हालांकि कुछ स्थानों पर तनाव का माहौल भी बन रहा परंतु पुलिस के भारी बंदोबस्त के चलते शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कार्यवाही को अंजाम दिया गया।