logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: डीपी में हाथ डालकर पुलिस सिपाही ने की आत्महत्या, घटना का वीडियो हुआ वायरल


नागपुर: आत्महत्या करने के लिए कई प्रकार के रास्ते चुने जाते हैं। जो देखने वालों को हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला गिट्टीखदान से सामने आया है, जहां एक पुलिस कर्मी ने आत्महत्या करने के लिए बिजली के डीपी में हाथ डाळ दिया। हालांकि पहली बार में तो वह बच गया, लेकिन दूसरी बार लगे झटके से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह सनसनी फैलने वाली घटना पुलिस लाइन स्थित पेंशन नगर में हुई। मृतक पुलिसकर्मी का नाम काशीनाथ तराडे है। यह वाकया सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गया, जिसका अब वायरल हो रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पुलिसकर्मी पहले मिलिट्री में था। वहां से रोटायर होने के बाद 2019 में पुलिस सिपाही के पद पर भर्ती हुआ। फ़िलहाल उसकी तैनाती पुलिस हेडक्वार्टर में थी। रविवार को सिपाही का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। दोपहर दो बजे के करीब सिपाही रामदेव बाबा मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित एक डीपी के पास पहुंचा और वहां मौजूद डीपी में हाथ डाल दिया। 

हालांकि, पहली बार में झटका लगने के कारण सिपाही तराडे निचे गिर गया। लेकिन कुछ ही सेकण्ड में वह उठा और दोबारा डीपी में अपना हाथ डाल दिया और पकड़ कर रखा। दूसरी बार लगे झटके के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गिट्टीखदान पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।