logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

AJni-Pune Vande Bharat Express: हफ्ते में छह दिन चलेगी ट्रेन, 12 घंटे में सफर करेगी तय


नागपुर: रेल मंत्रालय (Railway Ministry) ने नागपुर के अजनी से पुणे के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस (Nagpur (Ajni)-Pune Vande Bharat Express) के समय सारिणी की घोषणा कर दी है। 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। सप्ताह में छह दिन चलने वाली इस ट्रेन का अजनी से पुणे के बीच नौ स्टेशन पर स्टॉपेज है, जबकि ये सफर तय करने में 12 घंटे का वक्त लगेगा।

रेल मंत्रालय ने नागपुर के अजनी से पुणे के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने को मंज़ूरी दे दी है। ट्रेन नंबर 26102 अजनी-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस और 26101 पुणे-अजनी वंदे भारत एक्सप्रेस अगले सप्ताह से शुरू हो रही है। नागपुर के अजनी स्टेशन से छूटने वाली इस ट्रेन का ठहराव वर्धा, बडनेरा, अकोला, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहमदनगर और दौंड कॉर्ड लाइन पर होगा , जिसके बाद ये पुणे पहुंचेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से   विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र के यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

अजनी से ये ट्रेन सोमवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिन चलेगी और पुणे से ये मंगलवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिन चलेगी। नागपुर में इसका प्रायमरी मेंटेनेंस होगा। हर दिन अजनी से ट्रेन सुबह 09:50 बजे रवाना होगी और पुणे रात 21:50 बजे पहुँचेगी। वापसी में पुणे से सुबह 06:25 बजे छूटेगी और अजनी रात 18:25 बजे पहुँचेगी।