logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर के भाजपा नेनेताओं के पास कभी स्कूटर भी नहीं थी, आज उनके हेलीपैड है ये किसी को नहीं दिखता: नाना पटोले


नागपुर: विपक्ष के नेताओं पर शुरू केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने हमला बोला है.नाना नागपुर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हसन मुश्रीफ पर शुरू प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर अपनी टिप्पणी दे रहे थे.

नाना ने कहा की जनता अब भारतीय जनता पार्टी को ख़ारिज कर रही है इसलिए घबराहट में केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाइयों को तेज कर दिया गया है.विपक्ष के कुछ ऐसे नेता जो अब भाजपा में शामिल हो गए है उन पर शुरू कार्रवाइयों को बंद कर दिया गया है. लेकिन भाजपा में कई लोग भ्रष्टाचारी है.बीते 9 सालों से केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है.

आज तक एक भी अदालत में फैसला नहीं आया.जिस नागपुर में हम है वह जिस नेता के पास एक स्कूटर तक नहीं थी आज उन्होंने हेलीपैड बना लिया है.उनके पास फार्म हाउस है.उन्होंने पैसा कहा से लाया। उसकी कही चर्चा नहीं होती।