logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagur: सीए फाइनल में नागपुर के प्रिया साकेत, श्रेयस ने मारी बाजी


नागपुर: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेन्ट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से इस साल नवंबर महीने में सीए अंतिम वर्ष की परीक्षा ली गई थी. 978 छात्रों ने परीक्षा दी जिसमें से 183 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. नतीजे शुक्रवार को इंस्टीट्यूट की ओर से घोषित किए गए. 

इसमें नागपुर में टॉप 5 विद्यार्थी दोनों ग्रुप में उत्तीर्ण हुए. इनमें प्रिया देवी ए. सुथार ने बाजी मारते हुए अव्वल स्थान हासिल किया. प्रिया ने पहले ग्रुप में 232, दूसरे ग्रुप में 224 सहित कुल 456 अंक प्राप्त किए. वहीं दूसरे स्थान पर रहे साकेत संदीप जैन ने प्रथम व द्वितीय ग्रुप में क्रमश: 198 व 210 अंक, तृतीय स्थान पर रहे श्रेयस सुनील सिदुरकर ने प्रथम व द्वितीय ग्रुप में क्रमशः 182 व 187 अंक प्राप्त किए. 

वहीं, चौथे स्थान पर रही शिवानी गंगाधर वीरगंधम 185 व 180 तथा कुणाल कदम ने क्रमशः 173 व 189 अंक हासिल करके सीए फाइनल के पहले और दूसरे ग्रुप की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की. सीए फाइनल परीक्षा के दोनों ग्रुप में बैठे 347 में से 34 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए. जबकि, इसमें पहला ग्रुप उत्तीर्ण करने वाले केवल 9 और दूसरा ग्रुप उत्तीर्ण करने वाले 25 विद्यार्थी रहे.

वहीं, केवल एक ग्रुप की ही परीक्षा देने वाले 429 में से 67 और केवल दूसरे ग्रुप की परीक्षा देने वाले 202 में से 48 विद्यार्थियों को सफलता हाथ लगी. सीए फाइनल की परीक्षा देने वाले 978 में से 183 विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हो सके.