logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अग्निसुरक्षा नियमों का उल्लंघन, साई अकैडमी ट्यूशन क्लासेस की इमारत सील


नागपुर: नागपुर में अग्निसुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ महानगरपालिका ने सख्त कार्रवाई की है। नागपुर महानगरपालिका के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग की टीम ने जरीपटका पुलिस स्टेशन के पास स्थित मे. साई अकैडमी ट्यूशन क्लासेस की इमारत को सील कर दिया। जांच के दौरान इमारत में अग्निसुरक्षा नियमों का उल्लंघन और अनधिकृत तरीके से जगह के इस्तेमाल का मामला सामने आया था।

नागपुर महानगरपालिका के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग ने 18 अगस्त 2026 को अग्निसुरक्षा उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कार्रवाई की। सुगत नगर अग्निशमन केंद्र की टीम ने आदर्श कॉलोनी, जरीपटका पुलिस स्टेशन के पास स्थित साई अकैडमी ट्यूशन क्लासेस का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सामने आया कि इमारत के भूतल से लेकर तीसरी मंजिल तक और टेरेस पर टिनशेड बनाकर उसका इस्तेमाल ट्यूशन क्लासेस के लिए किया जा रहा था। इसके साथ ही आवश्यक अग्निसुरक्षा उपायों का भी पालन नहीं किया गया था।

इमारत में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के आने-जाने को देखते हुए अग्निसुरक्षा नियमों का उल्लंघन गंभीर माना गया। ऐसी स्थिति में आग या किसी अन्य आपात स्थिति के दौरान विद्यार्थियों और इमारत में मौजूद अन्य लोगों के जीवन को संभावित खतरा हो सकता था। इसी को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र आग प्रतिबंधक एवं जीवन सुरक्षा उपाययोजना अधिनियम, 2006 की धारा 8(3) के तहत कार्रवाई करते हुए महानगरपालिका अग्निशमन विभाग ने पूरी इमारत को सील कर दिया।