logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वाहन चोर पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 10 वाहन चोरी और 1 मोबाइल चोरी का खुलासा


नागपुर: नागपुर में वाहन चोरी के खिलाफ क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर दस वाहन चोरी और एक मोबाइल चोरी समेत कुल 11 वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

नागपुर क्राइम ब्रांच की यूनिट-3 ने वाहन चोरी के मामलों की जांच करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल चोरी के कई मामलों में आरोपी के सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे थे और जिसके आधार पर ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर ही टीम ने सायमन उर्फ शेट्टी अंथोनी फ्रान्सिस को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी से नागपुर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज दस वाहन चोरी और एक मोबाइल चोरी सहित कुल 11 मामलों का खुलासा हुआ। खुलासे हुए मामलों में कोतवाली, अजनी, सोनेगांव, सीताबर्डी, भांडेवाड़ी और बेलतरोड़ी पुलिस थाना क्षेत्रों के अपराध शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 4 लाख रुपये का माल जब्त किया है। आरोपी की मेडिकल जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी और जब्त माल को बेलतरोड़ी  पुलिस थाने के सुपुर्द किया गया है।