logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: LHS निर्माण के चलते गोरेवाड़ा-भरतवाड़ा मार्ग बदला, 4 महीने रहेगी व्यवस्था


नागपुर: मध्य रेलवे के नागपुर मंडल की ओर से भरतवाड़ा–गोरेवाड़ा रेलवे लाइन पर सीमित ऊंचाई वाले सबवे (LHS) के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते गोरेवाड़ा–भरतवाड़ा मार्ग पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार, एलएचएस क्रमांक 1031/1 के पास रेलवे चेनज 2500 पर स्थित मौजूदा गोरेवाड़ा–भरतवाड़ा मार्ग को अस्थायी रूप से परिवर्तित किया जाएगा। यह यातायात परिवर्तन 20 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से 20 दिसंबर 2026 की रात 12 बजे तक लागू रहेगा।

इस अवधि के दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को एलएचएस निर्माण स्थल के समीप बनाए गए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा। रेलवे ने बताया कि निर्माण कार्य को सुरक्षित और निर्बाध रूप से पूरा करने के लिए यह यातायात परिवर्तन आवश्यक है।

मध्य रेलवे ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें और निर्माण स्थल के आसपास वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। यातायात परिवर्तन की निर्धारित अवधि तक यह व्यवस्था लागू रहेगी, ताकि एलएचएस का निर्माण कार्य सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।