logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने 32 वर्षीय कराटे प्रशिक्षक  को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 14 अगस्त को आरोपी ने बच्ची को डराकर बाथरूम में ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर यौन दुर्व्यवहार किया। घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को किसी को कुछ नहीं बताने की धमकी दी थी।

जानकारी के मुताबिक, 8 वर्षीय बच्ची आरोपी सागर दुधे के पास कराटे का प्रशिक्षण लेने जाती थी। आरोप है कि 14 अगस्त को आरोपी ने बच्ची को डराया-धमकाया और उसे बाथरूम में ले गया। पुलिस के अनुसार, वहीं बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन दुर्व्यवहार किया गया।घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। लेकिन बच्ची काफी डरी और सहमी हुई हालत में अपने माता-पिता के पास पहुंची और उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी।

बच्ची की बात सुनने के बाद परिजनों ने तत्काल हुड़केश्वर पुलिस से शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सागर दुधे,   को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपी ने इससे पहले किसी अन्य नाबालिग छात्रा या लड़की के साथ इसी तरह की हरकत की थी। पुलिस इस दिशा में भी जानकारी जुटा रही है।