logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: एसपी हर्ष पोद्दार को राष्ट्रीय सम्मान, मिड कैरियर ट्रेनिंग में पाए सर्वोच्च अंक


नागपुर: नागपुर जिला ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। उन्हें हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम  में देश भर से चयनित 82 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर हाई अचीवमेंट सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय पुलिस सेवा के पुलिस अधीक्षक से लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों के लिए तकनीकी और प्रशासनिक कौशल को और अधिक सशक्त करने हेतु आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में एसपी हर्ष पोद्दार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देशभर के टॉप 5 अधिकारियों में प्रथम स्थान हासिल किया है।

प्रशिक्षण सत्र का समापन 9 जून को हुआ, और उसी दिन अंतिम परिणामों की घोषणा की गई। इसमें हर्ष पोद्दार की उपलब्धि को पूरे राज्य की पुलिस सेवा के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

ग्रामीण पुलिस बल के एक अधिकारी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकार की उपलब्धि प्राप्त करना न केवल विभाग की प्रतिष्ठा बढ़ाता है, बल्कि युवाओं के लिए भी एक उदाहरण प्रस्तुत करता है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से हर मंज़िल हासिल की जा सकती है।