logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चोरी का आरोप लगाकर छात्र को किया अगवा, सीताबर्डी थाना की घटना


नागपुर: चोरी का आरोप लगाते हुए 2 आरोपियों ने 15 वर्षीय छात्र को जबरन अपने दोपहिया वाहन में बैठा कर किडनैप कर लिया। शहर के अलग-अलग स्थानों पर घुमाने के बाद उसे पारडी ले गए। वहां छात्र उनके चंगुल से छूटकर  भाग निकला और पिता को जानकारी दी। इस घटना की शिकायत नागपुर के सीताबर्डी पुलिस से की गई। पुलिस ने अपहरण और लूटपाट का मामला दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर इन  दोनों युवकों की तलाश कर रही है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किडनैप किया गया यह छात्र 15 वर्षीय आयुष है  जो कि 10वीं कक्षा में पढ़ता है। उसके माता-पिता मेस का व्यवसाय करते है। सोमवार की रात 8।30 बजे के दौरान वह ट्राफिक पार्क के पास आईस्क्रीम खाने गया था। वीआईपी गैरेज के पास 20 से 25 उम्र के 2 आरोपियों ने उसे रोका। मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाकर उसे वाहन में बैठकर साथ चलने को कहा। आरोपी उसे प्रतापनगर की तरफ ले गए।

वहां गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया। आयुष से ही पैसे लेकर आरोपियों ने गाड़ी में पेट्रोल भरवाया। इसके बाद आरोपी उसे पारडी की तरफ ले गए। वहां उसका मोबाइल छीन लिया। तभी आरोपी के पैसे जमीन पर गिर गए और आयुष वहां से मौका देखकर भाग निकला। एक सब्जी विक्रेता के मोबाइल से पिता को कॉल करके मदद के लिए बुलाया। पिता ने पूरी घटना की जानकारी ली और सीताबर्डी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 

वीआईपी रोड जैसे आवाजाही वाले मार्ग पर छात्र का अपहरण होने की खबर से पुलिस भी सकते में आ गई। तुरंत आरोपियों की खोजबीन शुरु हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के आधार पर ही इन दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।