logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पारडी के कटरे सोसाइटी में महिला की संदिग्ध मौत से मची खलबली, जांच में जुटी पुलिस


नागपुर: पारडी थाना क्षेत्र के पुणापुर रोड स्थित कटरे सोसाइटी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 56 वर्षीय मुन्नीबाई सुरेश यादव के रूप में हुई है, जो अपने दो बेटों के साथ रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक महिला 56 वर्षीय मुन्नी बाई यादव थी। मुन्नी बाई अपने बेटे 28 वर्षीय  लक्ष्मण यादव के साथ रहती थीं। लक्ष्मण मजदूरी करता है, जबकि उसका बड़ा भाई राजू यादव अपने परिवार के साथ पास में ही रहता है। बुधवार देर रात मुन्नीबाई की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी कि लक्ष्मण ने किसी विवाद के दौरान अपनी मां की हत्या कर दी। इस सूचना के बाद पारडी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लक्ष्मण तथा उसके बड़े भाई से पूछताछ की। लक्ष्मण ने हत्या के आरोप से इनकार किया है। वहीं उसके बड़े भाई ने भी घटना की कोई जानकारी होने से मना किया है। 

पुलिस को मृतका के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट या घाव के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने फिलहाल महिला के शव को मेयो अस्पताल भेजकर आगे की जांच शुरू की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।