logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: उपराजधानी में चोरो का आतंक, बंद घर से 15 लाख उड़ाए


नागपुर: शहर में इन चोरों ने आतंक मचा रखा है। कपिल नगर पुलिस थाना अंतर्गत एक निजी कंपनी के प्रबंधक के घर में सेंधमारी कर अज्ञात चोरों ने करीब 15 लाख रूपयों के माल पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने बैंक कॉलोनी सान्याल नगर निवासी फरियादी मंगेश दहीविले की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पर फरियादी मंगेश दहीविले बताए जा रहे हैं जोकि कपिल नगर पुलिस थाने के बैंक कॉलोनी सान्याल नगर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगेश रेलटेल कॉर्पोरेशन मैं सीनियर मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। 5 जुलाई को मंगेश अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ पुणे में अपनी छोटी बेटी के एडमिशन के सिलसिले से गए हुए थे। उसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे को तोड़कर अंदर रखे करीब 15 लाख रुपयों के माल पर हाथ साफ किया था। 

अगले दिन उनके पड़ोसी ने घर में चोरी होने की जानकारी मंगेश को फोन पर दी थी। जिसके बाद मंगेश विमान से दोबारा नागपुर पहुंचे और कपिल नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। मंगेश के घर में सीसीटीवी भी लगे हुए थे बावजूद इसके इन शातिर चोरों ने पहले सीसीटीवी की लाइन को काटा  और बाद में सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी अपने साथ लेकर गए।