logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: बच्ची को सांप ने कटा, डॉक्टर ने लगाया रैबीस का इंजेक्शन; गंभीर अवस्था में मेडिकल में भर्ती


नागपुर: जिले के नरखेड़ तहसील के जलालखेड़ा से एक बड़ी खलबली मचाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक सांप द्वारा काटी बच्ची को डॉक्टर को रैबस का इंजेक्शन दे दिया। और उसे वापस घर भेज दिया। इसके बाद बच्ची की तबियत घराब हो गई। गंभीर अवस्था में बच्ची को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां फ़िलहाल बच्ची की स्थिति स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर की इस लापरवाही के जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, जलालखेड़ा के वदविहिरा गांव में 17 वर्षीय बच्ची चैताली प्रमोदराव तंभाखे को नौ अगस्त की रात एक बजे को सांप ने काट लिया था। रात में भी बच्ची को लेकर जलालखेड़ा पीएचसी लेकर गए। इस दौरान वहां डॉक्टर को बच्ची को सांप काटने की जानकारी के साथ उसकी फोटो भी दिखाई। इसके बाद डॉक्टर ने बच्ची को अस्पताल में एडमिट किया और उसका इलाज शुरू किया। इस दौरान उसे इंजेक्शन लगाया गया, वहीं सुबह सात बजे बच्ची को यह कहकर डिस्चार्ज कर दिया की उसकी स्थिति ठीक है। 

घर वापस आने के बाद दोपहर दो बजे बच्ची की अचानक तबियत ख़राब होने लगी। उसे तुरंत फिर से पीएचसी लेकर गए। इस दौरान परिजनों द्वारा इलाज को लेकर सवाल किया। लेकिन डॉक्टरों ने यह कहते हुए उसे मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया आप वहां जाकर देख सकते हैं। इस दौरान रेफर के लिए जो दस्तावेज बच्ची को कुत्ते ने कटा ऐसा लिखा। परिजन तुरंत एम्बुलेंस कर बच्ची को लेकर मेडिकल पहुंचे और उसे भर्ती कराया। फ़िलहाल बच्ची की स्थिति स्थितर बनी हुई है। 

डॉक्टर द्वारा सांप काटने की जगह रैबीस का इंजेक्शन लगाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। परिजन जहां दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ चिकित्स्क कह रहे हैं की परिजनों ने उन्हें कुत्ता काटने की जानकारी दी थी।