logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक चुनाव: अभिजीत वंजारी 950 वोटों से आगे, दूसरे राउंड में होगी 81,909 वोटों की गिनती ⁕
  • ⁕ गर्मी से पहले नागपुर में जल संकट की आहट, नवेगांव खैरी में 8.23, तोतलाडोह में 4.75 प्रतिशत घटा पानी ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद, सरेआम मोमिनपुरा में चली गोलियां; निशाना चुकाने से बची जान


नागपुर: नागपुर शहर में अपराधियोंके मन से पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है। अपराधी सरे आम गुंडागर्दी और गोलीबारी करते दिखाई देरहे हैं। ऐसा ही एक मामला तहसील पुलिस थाने के मोमिनपुरा परिसर में गुरुवार देर रात सामने आई है। जहां सरे आम आरोपियों ने एक व्यक्ति की हत्या करने के लिए गोली चलाई। हालांकि, निशाना चूक जाने के कारण व्यक्ति क जान बच गई। इस मामले में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों का नाम रवि लांजेवार और आनद ठाकुर है, जबकि उनके दो आरोपी प्रणय चांडक और सिमिर बुलबुले फरार है जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। सरे आम हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। 

यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसपर हमला किया गया सुकि पहचान नईम अख्तर हलीम के रूप में की गई है। पीड़ित मोमिनपुरा में पानठेले चलते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी का कट लगने के कारण से हुए विवाद में यह गोली कांड होने की जानकारी है।  

पुलिस के अनुसार, आरोपी रवि लांजेवार अपने तीन अन्य साथियों के साथ मोमिनपुरा परिसर में गुरुवार रात करीब 11:30 बजे चाय पीने के लिए एक टपरी पर आया था। उसी दौरान नईम पान ठेले के सामने उनकी hexa कार का दुपहिया चालक शहाबुद्दीन रियाजउद्दीन उर्फ पापा नामक व्यक्ति की गाड़ी को टक्कर लग गई। साहबुद्दीन ने तब गाड़ी ड्राइवर को पकड़ कर हाथापाई की। हालांकि भीड़ जमा हो जाने के कारण तब रवि लांजेवार ने अपने साथियों के साथ मौके से निकलने में ही भलाई समझी। यहां से ये चारों आरोपी संग्राम बार पहुंचे और वहां पर शराब पी। नशा हो जाने के बाद चारों आरोपी कार से दोबारा मोमिनपुरा परिसर पहुंचे। उसी दौरान उन्हें पान ठेला चालक नईम पान ठेले के बाहर ही दिखाई दिया। 

आरोपियों ने उसे गलती से सहाबुद्दीन समझ लिया था और इसी के चलते आनंद ठाकुर नामक अपराधी ने रिवाल्वर से एक के बाद एक दो गोली फायर किया। हालांकि नशे में होने के कारण निशाना चूक गया जिसके चलते नईम की जान बच गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी वहां से भाग गए। देर रात फायरिंग होने की घटना का पता चलते ही पुलिस दल में खलबली मच गई। पुलिस ने देर रात आरोपी रवि लांजेवार और आनंद ठाकुर को हिरासत में लिया है जबकि उसके प्रणय और समीर नामक दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है।