logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: ऑरेंज सिटी या मर्डर सिटी! आपसी विवाद में पिता ने की बेटे की हत्या


नागपुर: उपराजधानी अब हत्या नगरी के नाम से मशहूर होती जारही है। शहर में हत्याओं का दौर लगातार जारी है। रविवार को शहर में जहाँ तीन हत्याएं हुई। इन वारदातों को हुए 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि, एक और हत्या से शहर दहल उठा। कलमना थाना अंतर्गत आने वाले मिनीमाता नगर में हुई, जहां आपसी विवाद में पिता ने बेटे को मौत के घाट उतार दिया। मृतक युवक की पहचान आकाश गिल्लोर के रूप में हुई है। वहीं कलमना पुलिस ने आरोपी पिता सुखदेव गिल्लोर को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ट्रक में कंडक्टरी का काम करता है। एक महीने पहले आकाश ने बिना किसी को बताये घर से 45 हजार रूपये लेकर फरार हो गया था। रविवार रात को आकाश वापस अपने घर आया और दरवाजा खटखटाया। उस दौरान आकाश ने शराब पी रखी हुई थी। यह देखते ही सुखदेव ने दरवाजा खोलने से इनकार करते हुए उसे वहां से चले जाने को कहा। उस समय आकाश वहां से चलाया गया। 

सोमवार तड़के तीन बजे आकाश दोबारा अपने घर आया और दरवाजा खटखटया। तब परिजनों ने माँ की तबियत ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए उसे वापस जाने को कहा। लेकिन इसके बावजूद वह दरवाजा खटखटाता रहा। इसके बाद पिता ने दरवाजा खोला इस दौरान आकाश और सुखदेव के बीच विवाद हो गया। विवाद हाथापाई तक पहुंच गई। इसी दौरान सुखदेव ने आकाश को धक्का दे दिया। शराब के नशे में होने के कारण आकाश खुद को संभाल नहीं सका और सीधे निचे सीमेंट रोड पर गिर गया। सिर में गंभीर चोंट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

घटना के बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।

देखें वीडियो: