logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर में डेंगू का बढ़ता जा रहा खतरा, विजय नगर में एक हफ्ते से दूसरी मौत


नागपुर: पारडी थाना अंतर्गत विजय नगर में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एक और व्यक्ति की मौत डेंगू से हो गई। मृतक का नाम जागेश हिरवणी (46) के रूप में हुई है। आठ दिन में दूसरी घटना है जब डेंगू से विजय नगर निवासी की मौत हुई है। इसके पहले एक 12 साल की बच्ची की भी मौत डेंगू से हुई, हालांकि, मनपा ने इससे इनकार करते हुए मौत का सही कारण जानने के लिए मामले को मनपा की मृत्यु जांच कमिटी के पास भेज दिया है। मृतक भारतीय जनता पार्टी का पदाधिकारी थे। 

12 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद मनपा ने परिसर के 48 लोगों का सैम्पल लिया था। जिसमें तीन सैम्पल पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं मृतक जागेश्वर ने निजी अस्पताल में जांच कराई थी, जहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद घर में ही उनका इलाज किया जा रहा था। वहीं उनकी मौत के बाद परिसर के रहवासी मनपा की व्यवस्था को लेकर रोष दिखाई दिया।