logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: भंडारा रोड पर ट्रक में लगी आग, घरेलू सामान जलकर हुआ खाक, कापसी स्थित जीत बिअर बार के सामने हुआ हादसा


नागपुर: नागपुर के भंडारा रोड स्थित कापसी (खुर्द) इलाके में शुक्रवार सुबह एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। यह हादसा जीत बिअर बार के सामने हुआ, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ट्रक में घरेलू सामान भरा हुआ था, जो आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक जैसे ही कापसी खुर्द के पास पहुँचा, वैसे ही उसमें से धुआं उठता दिखा। देखते ही देखते आग ने जोर पकड़ लिया। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। कुछ ही समय में दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग पर काबू पाया गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।

इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रक में भरे हजारों रुपये के घरेलू सामान को नुकसान पहुँचा है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग द्वारा घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। 

देखें वीडियो: