logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ट्रक ने दो पहिया को मारी टक्कर, चाचा-भतीजी की मौके पर मौत


नागपुर: मौदा थाना अंतर्गत रामटेक-मौदा रोड पर स्थित रिलायंस कंपनी के पास बड़ा हादसा हो गया। जहां एक ट्रक ने दो पहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में चाचा-भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतकों की पहचान शिवदास किसन वंजारी, (60, भुगांव,कामठी) श्रुती भिमराव वंजारी (13) है। वहीं रेखा वंजारी (55) को इलाज के लिए नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार,  शिवदास अपनी पत्नी और भतीजी के साथ ट्रिपल सीट पैशन प्रो मोटर साइकिल क्रमांक MH 40- Z-7281 से अपने रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक क्रमांक एमएच 40 एके 0285 के चालक ने लापरवाही से अपने ट्रक को तेज गति से आ रहा था।

रामटेक-मौदा मार्ग पर रिलायंस कंपनी के पास उसने दो पहिया को टक्कर मार दी। इसके कारण तीनों सड़क के निचे गिर गए। सर पर चोट लगने के कारण शिवदास और श्रुति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए नागपुर के मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी ट्रक चालक आबिद शेख राशिद शेख (35) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रहा है।