logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ट्रक ने दो पहिया को मारी टक्कर, बेटी की मौत, मां गंभीर रूप से घायल


नागपुर: दो पहिया से जा रहे माँ-बेटी को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवती के सिर पर चोट लगी, वहीं माँ के पैरों के ऊपर से ट्रक चले जाने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। अजनी पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृत युवती का नाम अश्लेषा ठेम्ब्रे (20, दोनों चंद्रमणि नगर, अजनी निवासी) अपनी 47 वर्षीय माँ को लेकर दो पहिया क्रमांक MH36F0253 को लेकर अपने घर जारही थी। जैसे ही युवती मेडिकल चौक से क्रीड़ा चौक के बीच स्थित भाग्यलक्ष्मी फुटओवर के पास पहुंची तभी पीछे से लापरवाही से चलाते हुए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए। युवती के सर पर जहां मार लगी, वहीं माँ के ऊपर से ट्रक का पहिया गुजर गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही अजनी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला का इलाज का इलाज अस्पताल में जारी है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।