logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जीरो पॉइंट पर फिर पलटा ट्रक, चालक-परिचालक को लगी हलकी चोटें


Samruddhi Mahamarg Zero Point Accident: समृद्धि महामार्ग  पर आये दिन हो रहे हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। समृद्धि महामार्ग के जीरो पॉइंट पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।इस  ट्रक में अंगूर भरे हुए थे यह ट्रक  बेंगलुरु से माल भर कर नागपुर के लिए आ रहा था। इस हादसे में ड्राइवर व कंडक्टर को मामूली चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।हिंगना पुलिस इस मामले में अब आगे की जांच कर रही है।

समृद्धि महामार्ग के हिंगना परिसर में करीब 3 किलोमीटर के क्षेत्र में जीरो पॉइंट बना हुआ है। इसी जगह पर आए दिन हो रही दुर्घटनाएं चिंता का सबब बन गई हैं। समृद्धि महामार्ग पर वाहनों की गति की मर्यादा 120 किलोमीटर प्रति घंटे की निर्धारित की गई है ऐसे में इस जगह पर आकर तेज रफ्तार वाहन चालक गति को कम नहीं करते हुए इन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।

बुधवार सुबह भी एक तेज रफ्तार ट्रक जीरो पॉइंट पर हादसे का शिकार होकर पलट गया। इस ट्रक में अंगूर भरे हुए थे। इस हादसे में ट्रक में मौजूद ड्राइवर व कंडक्टर मामूली रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही हिंगना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अभिजीत मंडल नमक ड्राइवर इस ट्रक को चला रहा था जोकि बेंगलुरु से माल भरकर नागपुर के लिए आ रहा था।